
ADCA
ADCA Course Syllabus in Hindi: आज के दौर में दुनिया भर में कंप्यूटर बहुत पॉपुलर है। ऐसे में हर किसी को कंप्यूटर की जानकारी होनी भी जरूरी है। क्योंकि आजकल ज्यादातर कार्य कंप्यूटर के जरिये ही होता है। चाहे वह घरेलु हो या व्यापार से संबंधित। इसी कड़ी में ज्यादातर युवा भी अब कंप्यूटर फील्ड में ही अपना करियर बनाना पसंद कर रहे हैं।
अगर आप भी कंप्यूटर फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए एक अच्छे कोर्स की तलाश कर रहे हैं तो आपको बता दें कि आप ADCA कोर्स को चुन सकते हैं। ADCA Course Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको ADCA कोर्स से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।
| कोर्स का नाम | एडीसीए |
| कोर्स फुल फॉर्म | एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन |
| कोर्स की अवधि | 1 साल ( 2 सेमेस्टर ) |
| एलिजिबिलिटी | 10 + 2 |
| एडमिशन प्रोसेस | मेरिट बेस्ड |
| कोर्स फीस | ₹3000 से लेकर ₹5000 तक |
| एवरेज सैलरी | लगभग 3.5 LPA से 5 LPA |
| टॉप रिक्रूटिंग कम्पनीज | विप्रो, एचसीएल टीसीएस, डैल, एनआईआईटी एवं अन्य आईटी कंपनी |
| जॉब प्रोफाइल | कंप्यूटर ऑपरेटर, वेब डिज़ाइनर, अकाउंटेंट , सॉफ्टवेयर डेवलपर आदि। |
ADCA कोर्स क्या है?
ADCA की फुल फॉर्म ‘एडवांस्ड डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन’ (Advance Diploma in Computer Application) होती है। यह एक प्रकार का कंप्यूटर कोर्स है जिसमें छात्रों को कंप्यूटर के बेसिक से लेकर एडवांस लेवल का कोर्स कराया जाता है। यानी कि इस कोर्स में छात्र कंप्यूटर के बारे में शुरुआत से लेकर एडवांस लेवल तक सीख सकते हैं।
इस कोर्स की अवधि 1 साल की होती है जो कि 2 सेमेस्टर में बटा होता है। पहले सेमेस्टर में छात्रों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान दिया जाता है और दूसरे सेमेस्टर में छात्रों को वेब डिजाइनिंग, टेली और प्रोग्रामिंग भाषाएं सिखाई जाती है।
ADCA सिलेबस इन हिंदी क्या है?
ADCA Course Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको ADCA सिलेबस की संपूर्ण जानकारी देंगे।
सेमेस्टर 1 का सिलेबस
ADCA सेमेस्टर 1 का सिलेबस निम्नलिखित है:-
- कंप्यूटर इंट्रोडक्शन
- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
- डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम
- विंडोज
- माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल
- माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट
- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
- माइक्रोसॉफ्ट डेटाबेस एक्सेस
- माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2007
- कंप्यूटर फ़ण्डामेंटल्स
- बेसिक्स ऑफ़ प्रोग्रामिंग
- सी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज
- विंडोज एक्सपी/विस्टा
- कंप्यूटर ग्राफिक्स
- इंटरनेट और ईमेल
- कंप्यूटर नेटवर्क और मल्टीमीडिया कॉन्सेप्ट्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम
सेमेस्टर 2 का सिलेबस
ADCA सेमेस्टर 2 का सिलेबस निम्नलिखित है:-
- डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम
- डेटाबेस डिजाइन
- डेटा बेस टेबल्स
- वर्किंग विथ SQL
- सी ++ प्रोग्रामिंग
- कोरल ड्रा
- टैली 5.4
- फोटोशॉप CS
- विसुअल बेसिक्स
- एकाउंटिंग सिस्टम
- इंटरनेट
- वर्ल्ड वाइड वेब (WWW)
- HTML
ADCA कोर्स की फीस
एडीसीए कोर्स की फीस सभी यूनिवर्सिटी और इंस्टिट्यूट के अनुसार अलग-अलग होती है। यह अलग अलग संस्थान में अनुमानित ₹3000 से लेकर ₹5000 तक हो सकती है। यानी कि आप इस 1 साल के कोर्स को केवल ₹20000 में पूरा कर सकते हैं।
ADCA करने के लिए क्या योग्यताएं है?
ADCA Course Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको इस कोर्स को करने के लिए क्या योग्यताएं हैं, इसके बारे में बताएंगे। तो आइए बताते हैं कि इस कोर्स को करने के लिए छात्रों का कम से कम 45 प्रतिशत अंक के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड व संस्थान से 12वीं पास करना अनिवार्य है।
ADCA की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
अगर आप कंप्यूटर की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गयी बुक्स को एक बार जरुर पढ़ना चाहिए। निम्नलिखित बुक्स में आप कंप्यूटर से जुड़ी लगभग सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। नीचे दी गयी बुक्स को आप Amazon से खरीद सकते हैं।
FAQs
ADCA कोर्स में कंप्यूटर से संबंधित शुरुआती ज्ञान सिखाया जाता है, साथ ही प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग इत्यादि चीजें सिखाई जाती है।
ADCA की फुल फॉर्म “एडवांस डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन” होती है।
ADCA कोर्स केवल एक साल का होता है।
ADCA के सिलेबस में मुख्य रूप से कंप्युटर से जुड़े पाठ्यक्रम जैसे कंप्युटर पार्ट्स की जानकारी, कंप्युटर कैसे कार्य करता है, Microsoft Excel, Microsoft PowerPoint, Operating System, Tally 5.4, कोडिंग के लिए C और C++, डाटा एंट्री आदि सब्जेक्ट्स होते हैं।
ADCA करने के बाद आपको कार्य क्षेत्र के अनुसार प्रतिमाह लगभग ₹10,000 से ₹50,000 तक सैलरी मिल सकती है। हालांकि आपकी सैलेरी आपके कौशल और अनुभव पर निर्धारित की जाती है।
आशा करते हैं कि आपको ADCA Syllabus in Hindi के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी।
0 Comments